पहले से ट्रैक पर शव को देख ड्राइवर ने रोकी कालका एक्सप्रेस, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उतरे 4 की मौत

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी में कालका एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हो गई। कालका एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखकर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया, जिसके बाद ट्रेन से नीचे उतरे यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए।

पहले से ट्रैक पर शव को देख ड्राइवर ने रोकी कालका एक्सप्रेस, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उतरे 4 की मौत

UP News: हावड़ा-दिल्ली रूट पर यूपी के प्रयागराज में करछना के पास पचदेवरा इलाके में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने में चार यात्रियों की मौत हो गई। कालका एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखकर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया, जिसके बाद ट्रेन से नीचे उतरे यात्रियों में से चार लोग दूसरी लाइन पर आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ गया। सूचना जीआरपी और अन्य अधिकारियों को दी गई।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12312 कालका मेल प्रयागराज जंक्शन से बुधवार शाम 5:26 बजे रवाना हुई थी। करछना स्टेशन के आगे पचदेरवा के पास कालका मेल के लोको पायलट ने ट्रैक पर एक शव देखा, जिसके बाद करीब 6:15 बजे ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। ट्रेन रुकते ही जनरल कोच के कई यात्री नीचे उतर गए और कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। इसी दौरान करीब 6:45 बजे दूसरी लाइन पर ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई और ट्रैक पर मौजूद चार यात्री उसकी चपेट में आ गए।

Voice of UP

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस भीषण हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।