मिर्जापुर में बड़ा हादसा; क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान डग धंसा, 4 मजदूरों की मौत

हिन्दुस्तान, संवाददाता, मिर्जापुर
share

मिर्जापुर के अहरौरा में भगवती देई पहाड़ी स्थित क्रशर प्लांट में शनिवार को ब्लास्टिंग के कंपन से कमजोर स्ट्रक्चर ढह गया। जिसमें चार मजदूर मलबे में दब गए। जेसीबी से निकालकर सभी को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है।

 4 workers killed in accident at Mirzapur crusher plant
मिर्जापुर के क्रशर प्लांट में हादसे में 4 मजदूरों की मौत

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। क्रशर प्लांट में पत्थर तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग के कंपन से प्लांट का डग अचानक ढह गया। उसके अंदर मौजूद चार मजदूर मलबे में दब गए। प्लांट कर्मियों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

क्रशर प्लांट में हादसा, 4 मजदूरों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम पवन कुमार गंगवार, डीआईजी पूनम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि भगवती देई गांव में पिंटू सिंह का क्रशर प्लांट है। यहां पत्थर तोड़ने के लिए नियमित रूप से ब्लास्टिंग की जाती है। प्लांट में बने डग की नींव बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। शनिवार दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान हुए कंपन से डग अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय चार मजदूर उसके अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

प्लांट कर्मियों ने जेसीबी से मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें वाराणसी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय लालबहादुर, 38 वर्षीय अशोक, 28 वर्षीय राकेश और 29 वर्षीय दुर्योधन के रूप में हुई है। चारों सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के समय चारों मजदूर डग के अंदर बैठकर ताश खेल रहे थे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमिर्जापुर के क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान डग धंसा, 4 मजदूरों की मौत