Hindi NewsUP News4 IPS officers and over 100 police personnel surrounded three villages chased down and apprehended people here
तीन IPS और पांच सीओ, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने तीन गावों को घेरा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

तीन IPS और पांच सीओ, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने तीन गावों को घेरा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

संक्षेप:

मथुरा जिले के तीन गांवों में गुरुवार की सुबह अचानक से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। 300 से ज्याद पुलिसकर्मियों और 3 आईपीएस अफसरों ने तीन गांवों को चारों तरफ से घेर लिया।

Dec 11, 2025 10:04 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

यूपी के मथुरा जिले के तीन गांवों में गुरुवार की सुबह अचानक से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। तीन आईपीएस और पांच सीओ समेत 300 पुलिस वाले गाड़ियों में भरकर पहुंच गए और तीन गांवों को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद शुरू हुई धर पकड़ की कार्रवाई। पुलिसकर्मियों ने गांव के अंदर से लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा। इस दौरान करीब 42 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 8 पहले से साइबर अपराध में वांछित चल रहे थे। इनसे बरामद फोनों के जरिए आगे भी जांच की जा रही है। गांवों में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूरा मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस, मालीपुरा और नगला अतिया गांव की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने फूलप्रूफ प्लानिंग के साथ साइबर ठगी करने वाले शातिरों पर अंकुश के लिए दो टीमें बनाईं। दोनों टीमों ने गुरुवार सुबह करीब पांच बजे गोवर्धन क्षेत्र में साइबर शातिरों की धरपकड़ को गांव देवसेरस, मुडसेरस, नगला अकातिया और दौलतपुर को चारों ओर से भारी घेर लिया। इस तरह घेराबंदी की कि शातिरों के भागने का कोई रास्ता नहीं बचा था। इतना बड़ा सर्च ऑपरेशन टटलूगीरी, साइबर ठगी करने वालों खलबली मच गयी। गांव के चारों तरफ पुलिस फोर्स देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने छापेमारी शुरू कर दी। ऐसे कुछ लोग पुलिस को देख जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन धरे गए। पुलिस साइबर ठगों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा। करीब दस घंटे के सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने 42 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनके कब्जे से करीब ढाई दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद किए। पुलिस टीमें इनसे पूछताछ कर रही हैं। इनसे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। साइबर व सर्विलांस टीमें बरामद किये गये मोबाइलों का डाटा खंगालने के साथ ही मोबाइल और नम्बर आदि की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद छिपे साइबर ठगों की तलाश अन्य गांवों में भी की जा रही है।

तीनों गांवों में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन टटलू

मथुरा के जिन तीन गांवों में पुलिस ने छापेमारी करके लोगों को पकड़ा है वह साइबर अपराधियों का गढ़ माना जाता है। इन्हीं साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन टटलू (ठग) चलाया और साइबर ठगी में संलिप्त गोवर्धन के तीन गांवों में दबिश देकर लोगों को हिरासत में लिया। एसपी देहात और एसपी क्राइम के नेतृत्ध्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने पकड़े गए लोगों के पास से फोन और असलहे भी बरामद किए हैं।

ये थीं पुलिस की दो टीमें

पहली टीम में एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में एसपी सुरक्षा राज कुमार अग्रवाल, सीओ महावन संजीव राय, सीओ छाता भूषण वर्मा और चार इंस्पेक्टर, एक प्लाटून पीएसी जबकि दूसरी टीम में एसपी अपराध अवनीश मिश्रा के नेतृत्व में एसपी यातायात मनोज यादव, सीओ मांट आशीष शर्मा, सीओ ट्रैफिक पीपी सिंह, चार इंस्पेक्टर, एक प्लाटून पीएसी बल शामिल था।

एसपी देहात व प्रभारी एसएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया, 42 संदिग्धों को पकड़ा गया है इनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें पांच नाबालिग भी पकड़े थे। इनके खिलाफ कोई अपराध न पाये जाने और संलिप्तता न पाये जाने पर रात को छोड़ दिया गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |