Hindi NewsUP News38 kg of hydrofluoric acid and 2.5 gandhak recovered, panic in Hapur amid Delhi blast
38 किलो हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और 2.5 गंधक बरामद, दिल्ली ब्लास्ट के बीच हापुड़ में हड़कंप

38 किलो हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और 2.5 गंधक बरामद, दिल्ली ब्लास्ट के बीच हापुड़ में हड़कंप

संक्षेप:

यूपी के हापुड़ में दो लोगों के पास से ढाई किलोग्राम गंधक और एक व्यक्ति के पास से 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद किया गया है। दिल्ली धमाके के बाद सघन चेकिंग अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Nov 12, 2025 08:20 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली धमाके के बाद हापुड़ जिले में हाई अलर्ट घोषित है। उसके बाद से बार्डर और जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोगों के पास से ढाई किलोग्राम गंधक और एक व्यक्ति के पास से 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद किया गया है। खास बात यह है कि तीनों के पास इन पदार्थों को खरीदने का कोई भी अनुमति पत्र मौजूद नहीं था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। खबर फैलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम चेकिंग के लिए परतापुर चौराहे पर मौजूद थी। इसी बीच दो व्यक्ति कंधों पर थैला टांगे हुए एक स्कूल की ओर से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी रकते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से ढाई किलो गंधक बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी जिला सीतापुर के थाना पिसावा के गांव कप्सा कला निवासी शोभित कुमार और विजेंद्र सिंह हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास से जो गंधक बरामद हुई हैं, उसे हरियाणा के हिसार स्थित एक कंपनी से लेकर आए हैं। इसका प्रयोग खेतों से आवारा पशुओं को भगाने के लिए धमाका करने के लिए किया जाता है। जब दोनों आरोपियों से बरामद विस्फोटक सामग्री का लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सके।

वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा था

थाना प्रभारी ने बताया कि इसे अलावा उपनिरीक्षक महन्थराज यादव अपनी टीम के साथ हिंडालपुर बंबा की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक की केन लेकर खड़ा हुआ दिखाई दिया। केन की जांच की गई तो पता चला कि उसमें हाईड्रोफ्लोरिक एसिड है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह जिला मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव उमरी कलां निवासी शोएब है। उसने 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड को कुछ घंटों पहले ही एक व्यक्ति से खरीदा था। वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने हाईड्रोफ्लोरिक एसिड को प्रयोगशाला में भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसका इस्तेमाल शीशा साफ करने के लिए किया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि जो हाइड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद किया गया है वह पहाड़ गंज दिल्ली से लाया गया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:लखनऊ की कॉलोनियां आतंकियों और स्लीपिंग माड्यूल के लिए कैसे बनीं मुफीद?
ये भी पढ़ें:यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रायबरेली, फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 पर मुकदमा
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |