कानपुर से चलेंगी 350 होली स्पेशल बसें, बढ़े लोड के चलते रोडवेज के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द

Feb 28, 2026 01:53 pm ISTPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

होली पर परिवहन निगम ने 350 होली स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन 28 फरवरी से नौ मार्च तक होगा। कानपुर रीजन से जिन रूटों पर त्योहार पर यात्री लोड अधिक रहता है, वहां पर बसों की संख्या में इजाफा किया गया है।

कानपुर से चलेंगी 350 होली स्पेशल बसें, बढ़े लोड के चलते रोडवेज के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द

होली पर परिवहन निगम ने होली स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन 28 फरवरी से नौ मार्च तक होगा। कानपुर रीजन से जिन रूटों पर त्योहार पर यात्री लोड अधिक रहता है, वहां पर बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। होली के दौरान 350 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इसके साथ ही विभिन्न डिपो के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

परिवहन निगम के मुताबिक, कानपुर-दिल्ली रूट पर 80, कानपुर-दिल्ली-गोरखपुर पर 30, कानपुर-इटावा-आगरा पर 47, कानपुर- मैनपुरी- आगरा पर 30, कानपुर-लखनऊ पर 93, कानपुर-बरेली-हरिद्वार-काठगोदाम पर आठ, कानपुर- झांसी पर 18, कानपुर-रायबरेली पर 40, कानपुर-बिल्हौर-हरदोई 40, कानपुर-प्रयागराज पर 74, कानपुर- गाजीपुर पर चार, कानपुर-बिधुना पर 35, कानपुर-वाराणसी पर 28, कानपुर-गोरखपुर-पडरौना पर 69, कानपुर-बहराइच-बलरामपुर पर 38, उन्नाव-हरदोई पर बीस, फतेहपुर -चित्रकूट-लखनऊ रूट पर 50, स्थानीय व अन्य मार्गों पर 49 बसें चलेंगी। यही नहीं 28 फरवरी से नौ मार्च तक कर्मचारियों के अवकाश भी रद्द रहेंगे।

परिवहन निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार का कहना है कि होली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए होली स्पेशल बस सेवा का संचालन शनिवार से शुरू किया जा रहा है। इससे लोग त्योहार पर अपने घर समय पर पहुंच सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग

सेंट्रल स्टेशन या फिर गोविंदपुरी से होकर या फिर यहीं से चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, एनई, नंदन कानन, महाबोधि, लिच्छवी, शताब्दी, पटना राजधानी, वाराणसी वंदेभारत सहित हर ट्रेन में 28 फरवरी से 3 मार्च तक हर क्लास में वेटिंग हैं। ब्रह्मपुत्र मेल, नंदन कानन एक्सप्रेस में तो 2 मार्च को दिल्ली से कानपुर आने में एसी थ्री और स्लीपर में लंबी वेटिंग की वजह से टिकट बनना बंद हो चुका है।

फ्लाइटों का किराया बढ़ा

कानपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद से आने और जाने वाली फ्लाइटों का किराया 2 और 3 मार्च को आसमान छू रहा है। 28 फऱवरी को भी इन शहरों से कानपुर का टिकट सामान्य से अधिक है। 28 फरवरी को दिल्ली से कानपुर का टिकट 6900 रुपये, बेंगलुरू से 9800, हैदराबाद से 10,300 तो मुंबई से 9700 रुपये है। दो और तीन मार्च को भी कमोवेश यही किराया है। सामान्य दिनों में दिल्ली का किराया लगभग 4100, मुंबई, 5600-5800 रुपये, बेंगलुरू 5400-5600 रुपये तो हैदराबाद का 5600-6000 रुपये प्रति यात्री रहता है।

एक जोड़ी होली स्पेशल चलेगी

त्योहार पर यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 02877 रांची से 28 फरवरी से सात मार्च तक हर शनिवार तो 02878 आनंद विहार टर्मिनल से एक से आठ मार्च तक हर रविवार चलेगी। यह ट्रेनें गोविंदपुरी होकर जाएगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रांची से होली स्पेशल ट्रेन शनिवार 16:25 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए रविवार 8:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 08:45 बजे रवाना होकर 18:00 आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स आनंद विहार टर्मिनल से रविवार 19:30 बजे रवाना होगी। 2:30 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से 02:35 बजे रवाना होकर सोमवार 19:10 बजे रांची पहुंचेगी।

रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से साबरमती तक वनवे अनारक्षित होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04111 कानपुर सेंट्रल से 28 फरवरी को रात 20:20 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए रविवार 18:00 बजे साबरमती पहुंचेगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |