काम की बात: कानपुर होकर चलने वाली 30 ट्रेनों का बदला रास्ता, यार्ड रीमॉडलिंग के कारण रूट डायवर्ट, चेक करें लिस्ट

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर होकर चलने वाली 30 ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई हैं। दरअसल रेलवे ने यह फैसला जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग को मद्देनजर रखते हुए लिया है। सीपीआरओ के मुताबिक 09065 सूरत-छपरा चार, 11, 18, 25 मई को जौनपुर-औंड़िहार समेत कई ट्रेनों का रूट बदला है।

कानपुर होकर चलने वाली 30 ट्रेनों का बदला रास्ता, यार्ड रीमॉडलिंग के कारण रूट डायवर्ट, चेक करें लिस्ट

UP News: जौनपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम की वजह से कानपुर होकर चलने वाली 30 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। एनसीआर के सीपीआरओ ने बताया कि 09065 सूरत-छपरा चार, 11, 18, 25 मई को जौनपुर-औंड़िहार, बांसपहाड़-ओहन-कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज -प्रयागराज, रामबाग-बनारस-वाराणसी-वाराणसी सिटी-औंड़िहार होकर, 09066 छपरा-सूरत 13, 20, 17 मई को औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज, रामबाग-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल-ओहन-बांसपहाड़ होकर जाएगी।

इसके अलावा 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 13 से 27 मई तक औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-विंध्याचल-मानिकपुर की जगह औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल-ओहन-बांसपहाड़ जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़, मानिकपुर होकर, 15232 गोंदिया -बरौनी 12 से 26 मई तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

Voice of UP

कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें कैंसल

उधर, रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम करा रहा है। इस कारण 13 मई तक इस रूट पर मेगा और पॉवर ब्लॉक है। कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदे भारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस जाएंगी। रेलवे अ​धिकारियों ने रविवार को ट्रैक स्थल का दौरा भी किया। रेलवे ने डायवर्ट और निरस्त ट्रेनों का रविवार को आकलन करने के बाद अपनी मुहर लगा दी है।

झांसी में कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी

उधर, झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कपलिंग टूटने से एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही। कर्मचारी किसी तरह मालगाड़ी को जोड़कर मऊरानीपुर तक लाए। जांच के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। इस दौरान झांसी-मानिकपुर रूट कुछ देर के लिए बाधित हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 11 बजे झांसी से बांदा की ओर जा रही मालगाड़ी रानीपुर रेलवे स्टेशन पार करने के बाद अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। सूत्रों की मानें तो ट्रेन की कपलिंग, यानी आम भाषा में ‘चिड़िया’ टूटने से पूरी मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। आधा हिस्सा एक तरफ जबकि शेष डिब्बे दूसरी तरफ रह गए। घटना की जानकारी लगते ही अफरातफरी मच गई। ट्रेन करीब आधे घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही।

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह दोनों हिस्सों को जोड़कर ट्रेन को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन तक लाया गया। यहां तकनीकी टीम ने मरम्मत का कार्य किया और जांच के बाद मालगाड़ी को दोबारा उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस संबंध में मऊरानीपुर स्टेशन मास्टर जयसिंह राजावत ने बताया कि मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटजाने के बाद उसे कर्मचारियों ने जोड़कर अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया है। कुछ देर के लिए ट्रैक बाधित रहा था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।