तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार पलटने से 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

हापुड़ में गुरुवार मध्य रात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार पलटने से 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

UP News: यूपी के हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डहरा कुटी वैट रोड पर गुरुवार मध्य रात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। तीनों मेरठ के रहने वाले हैं।

देर रात डहरा रामपुर स्थित अंबेडकर पार्क के पास तेज गति से आ रही कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी गढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान तीसरे युवक की भी मौत हो गई।

Voice of UP

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी इन्द्रकांत यादव ने बताया मृतकों की पहचान मेरठ के रहने वाले राजेंद्र के बेटे विसांत त्यागी, बहादुरगढ़ के अल्लीपुर के रहने वाले कमल के बेटे मिथुन के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ललित पुत्र अशोक और रवि पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम हाजीपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर में हुई हैं। जबकी जिनमें एक की मौत मेरठ अस्पताल में हुई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डीसीएम में घुसी स्कॉर्पियो, मां-बेटे समेत चार की मौत

उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जारी गांव के पास गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो खाली सिलेंडर लेकर कानपुर जा रहे डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोरी को कानपुर रेफर किया गया। सभी लोग अपने पैतृक घर आजमगढ़ से महोबा के करबई जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी श्यामनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि उनका 38 वर्षीय भतीजा अजीत कुमार पुत्र रामविनय विश्वकर्मा महोबा जिले के कबरई कस्बे के किदवई नगर में परिवार के साथ रहता था। वह क्रशर पार्ट और वेल्डिंग डंपर बनाने का काम करता था। अजीत अपनी 50 वर्षीय मां प्रेमशिला, 40 वर्षीय चाची निशा पत्नी दिलीप, 16 वर्षीय चचेरी बहन रिया पुत्री दिलीप और 70 वर्षीय दादी चंद्रावती पत्नी बटोही के साथ पैतृक गांव रामगढ़ कुलदेवी की पूजा में शामिल होने आया था। बुधवार रात सभी लोग स्कॉर्पियो से कबरई के लिए रवाना हुए थे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।