Hindi NewsUP News25 year old youth expressed love to 13 year old girl, tried to rape her on refusal and also attacked with knife
13 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने किया प्यार का इजहार, इनकार किया तो..

13 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने किया प्यार का इजहार, इनकार किया तो..

संक्षेप:

यूपी के बागपत में 13 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने प्यार का इजहार किया। लड़की के इनकार करने पर युवक ने रेप की कोशिश की। विरोध करने लड़की पर युवक ने चाकू से कई वार कर दिए।

Aug 29, 2025 07:32 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। 25 वर्षीय युवक ने 13 वर्षीय लड़की से पहले प्यार का इजहार किया और इनकार पर रेप की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन, सीने, चेहरे और हाथ पर हुए चाकू के वार से किशोरी लहूलुहान हो गई। पता चलने पर परिजन किशोरी को उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की सूचना के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शामली जिले के भाझू गांव की रहने वाली एक महिला पति की मौत के बाद अपनी बेटी के साथ किरठल गांव में अपने ननदोई के घर पर आकर रहने लगी थी। बताया कि कुछ दिनों बाद ही ननद की मौत हो गई, जिसके बाद घरेलू कार्य करने की जिम्मेदारी महिला के कंधों पर आ गई थी। महिला की 13 वर्षीय पुत्री गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है।

बताया कि गुरुवार की सुबह किशोरी घर पर अकेली थी, तभी ननदोई का 25 वर्षीय भतीजा घर पर पहुंचा। उसे किशोरी अकेली मिली, तो उसने किशोरी के सामने अपने प्यार का इजहार किया। किशोरी ने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने जेब से चाकू निकालकर किशोरी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। गर्दन, सीने, चेहरे और हाथों पर हुए चाकू के वार से किशोरी लहूलुहान हो गई। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर की ओर दौड़ पड़ी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। पता चलने पर परिजन गंभीर रूप से घायल किशोरी को बड़ौत सीएचसी पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:मुस्लिम-यादव वोट से राजभर मंत्री बन कर गाली दे रहे; सुभासपा महासचिव का इस्तीफा
ये भी पढ़ें:यूपी में लाखों लोगों के फ्री राशन पर संकट, 31 अगस्त तक करा लें यह काम

सीओ बड़ौत विजय तोमर ने बताया कि एकतरफा प्यार में युवक ने किशोरी पर चाकू से हमला किया है। किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |