लखनऊ में जाम वाले 12 मार्गों पर तैनात होंगे 25 रूट मार्शल; ट्रैफिक संभालने के लिए RTC प्रोजेक्ट

हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 25 रेसर मोबाइल को सब रूट मार्शल बनाया गया है। 12 प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मी 70-100 किमी रोज गश्त करेंगे। हेल्पलाइन, सोशल मीडिया या कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जाम, जलभराव और वाहन खराब होने से बिगड़ा यातायात संभालेंगे।

 Severe traffic jam in Lucknow
लखनऊ में भीषण जाम

राजधानी लखनऊ के 12 मार्गों पर ट्रैफिक जाम से जंग लड़ने वालों के लिए राहत की खबर है। सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (आरटीसी) परियोजना लागू की गई है। ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए 25 रेसर मोबाइल को सब रूट मार्शल का दर्जा दिया गया है। जो शहर में बढ़ते यातायात दबाव, जलभराव और आकस्मिक जाम से निपटने के लिए 12 प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर मोर्चा संभालेंगे। रेसर मोबाइल बाइकों पर तैनात पुलिसकर्मी आधुनिक हैंडसेट, लाउड हीलर, ब्रेथ एनलाइजर, और स्पीडोमीटर से लैस होते हैं।

12 मार्गों पर 25 रूट मार्शल होंगे तैनात

डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पूर्व में कार्यरत 42 रेसर मोबाइल में से 25 को अपडेट कर सब रूट मार्शल बनाया गया है। जहां हर क्षेत्र में एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर और एक आरक्षी तैनात रहेगा। जोकि शहर के X12 प्रमुख मार्ग और 25 सब रूट पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएंगे। यह सब रूट मार्सल रोजाना 70 से 100 किमी. तक ट्रैफिक जाम वाले रूट पर गश्त करेंगे। हेल्पलाइन, सोशल मीडिया, कंट्रोल रूम और फील्ड से सूचना मिलते ही सब रूट मार्सल तुरंत मौके पर पहुंचकर रास्ता खाली कराकर ट्रैफिक को सामान्य करेंगे।

इन प्रमुख मार्गों पर गश्त करेंगे सब रूट मार्शल

हजरतगंज क्षेत्र, महानगर क्षेत्र, गोमतीनगर क्षेत्र, विभूतिखंड क्षेत्र, वजीरगंज, कृष्णानगर, कैंट, चौक, पॉलीटेक्निक, कमता, बाराबिरवा चौराहा व कैसरबाग क्षेत्र शामिल है। जहां बस रूट मार्सल लगातार सक्रिय रहेंगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भारी वर्षा, वाहन खराब होने या जलभराव जैसी आपात स्थितियों में उपलब्ध संसाधनों का वैज्ञानिक और त्वरित उपयोग कर यातायात प्रवाह को बनाए रखना है।

चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शन में फंसे वाहन चालक

लखनऊ की सड़कों को बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने शहर की रफ्तार रोक दी। चारबाग से शुरू हुआ शिक्षक भर्ती मामले में विधानसभा घेराव का प्रयास आम जनता पर भारी पड़ गया। चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शनकारियों के पीछे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहीं नहीं दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब एंबुलेंस चालक भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इसी बीच सरकारी चिकित्सा विद्यालय में तैनात डाक्टर गांधी प्रतिमा पर पहुंचे तो लोग लोग जाम से रहे। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर दारुलशफा से नगर निगम चौराहे तक वाहन रेंगते रहे।

लक्ष्मण मेला फ्लाईओवर पर भी रेंगते रहे वाहन

भैंसा कुंड चिरैयाझील के बीच लक्ष्मण मेला फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते यातायात एक लेन से गुजरा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान कैसरबाग डिपो की बस खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई। नगर निगम चौराहे से लालबाग जाने वाले मार्ग को वन-वे किए जाने से भी जाम बढ़ गया।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलखनऊ में जाम वाले 12 मार्गों पर तैनात होंगे 25 रूट मार्शल; क्या है RTC प्रोजेक्ट