यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, तीन जिलों के सीडीओ समेत 20 आईएएस इधर से उधर किए गए

लखनऊ, विशेष संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी में गुरुवार की देर रात 20 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। इनमें तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हैं। ज्यादातर सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारी हैं। पीसीएस से आईएएस बने अफसरों को भी जिम्मेदारी मिली है।

यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, तीन जिलों के सीडीओ समेत 20 आईएएस इधर से उधर किए गए

यूपी में गुरुवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। तीन जिलों आजमगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है।

सुधा वर्मा को सचिव राजस्व से श्रमायुक्त बनाया गया है। मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। डा. सारिका मोहन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं। नेहा शर्मा महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा, अरुण कुमार अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन बनाए गए हैं।

जे रीभा को मिला अतिरिक्त प्रभार

जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का प्रभार भी दिया गया है। दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य आजीविका मिशन से विशेष सचिव संस्कृति विभाग, संजय कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्माथ कार्य को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से कार्यमुक्त उन्हें निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशाल सिंह विशेष सचिव सस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति विभाग से विशेष सचिव संस्कृति तथा निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।

विवाद में रहे संदीप भागिया मध्यांचल विद्युत के प्रबंध निदेशक

संदीप भागिया अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर तथा अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद द्वितीय से प्रबंध निदेशक मध्याचंल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं। संदीप को लेकर वहां काफी विवाद चल रहा था। परीक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, रेणु तिवारी विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सचिव राज्य महिला आयोग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

ओजस्वी राज मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त बने

जग प्रवेश नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु प्रवर्तन विभाग, ओजस्वी राज मुख्य विकास अधिकारी बलिया से नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, आलोक कुमार एडीएम (वि/रा) से मुख्य विकास अधिकारी बलिया बनाए गए हैं। अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम, संजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी इटावा, मनिकंदन ए प्रतीक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। डा. वंदना वर्मा विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम को संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, तीन जिलों के सीडीओ समेत 20 IAS इधर से उधर