Hindi NewsUP News19 year old youth jumps from a tank commits suicide in front of friends video viral
गर्लफ्रेंड की शादी फिक्स होने पर सुसाइड, पानी की टंकी से कूद गया प्रेमी, रोकते-रोकते मां बेहोश हो गई

गर्लफ्रेंड की शादी फिक्स होने पर सुसाइड, पानी की टंकी से कूद गया प्रेमी, रोकते-रोकते मां बेहोश हो गई

संक्षेप:

बुलंदशहर में 19 वर्षीय युवक ने गांव की पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर छलांग लगा दी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Tue, 14 Oct 2025 03:18 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरोरा में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से आहत युवक ने मंगलवार सुबह पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान मां बेटे से टंकी से नीचे आने की गुहार लगाती रही। यहां तक की वह रोकते-रोकते बेहोश हो गई। वहीं, टंकी से कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के अनुसार सिरोरा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ईदाखां का 19 वर्षीय बेटा साजिद उर्फ तज्जो गांव में बनी 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर जोर-जोर से रोने लगा। आवाज सुनकर युवक की मां समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को टंकी से उतरने के लिए काफी मिन्नतें की। साजिद की मां बेटे से नीचे आने की गुहार लगाकर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं उतरा। देखते ही देखते साजिद पानी की टंकी से नीचे बने कमरे की छत पर कूद गया। यह देखकर उसकी मां बेहोश होकर गिर पड़ी।

आनन-फानन ग्रामीण युवक को अनूपशहर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:बंदर ने पेड़ पर चढ़कर की 500-500 रुपये के नोटों की बारिश, लूटने की मची होड़

प्रेमिका से शादी न हुई तो दे दी जान

ग्रामीणों का कहना है कि साजिद गांव की एक लड़की से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन सहमत नहीं थे। इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर शादी की तारीख निश्चित कर दी। इसके चलते साजिद परेशान रहने लगा और यह आत्महत्या का कदम उठा लिया।

वायरल हो रही वीडियो

ग्रामीणों ने युवक के टंकी से कूदते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परिजनों ने बताया कि साजिद छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। गांवों में कपड़े की फेरी लगाता था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |