Hindi NewsUP News19 year old girl missing from home brother seen carrying sack father reaches police station fearing murder
19 साल की बेटी घर से लापता, बोरा लेकर जाता दिखा बेटा; हत्या की आशंका में थाने पहुंचा पिता

19 साल की बेटी घर से लापता, बोरा लेकर जाता दिखा बेटा; हत्या की आशंका में थाने पहुंचा पिता

संक्षेप:

19 वर्षीय लड़की सोमवार शाम से घर से लापता है। पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा कई बार बेटी से झगड़ा कर चुका है और धमकी देता था कि एक दिन खत्म कर दूंगा। करीब तीन साल पहले जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिलने के बाद परिवार में रुपये को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।

Oct 29, 2025 08:21 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Missing Girl: यूपी के गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके से सोमवार की शाम से एक युवती लापता है। परिजनों ने संपत्ति विवाद के चलते भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में युवक को बोरा लेकर घर से निकलते देखा गया है। पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

युवती के पिता ने मंगलवार को गोरखनाथ थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी सोमवार शाम से घर से लापता है। आरोप लगाया कि उनका बेटा कई बार बेटी से झगड़ा कर चुका है और धमकी देता था कि एक दिन खत्म कर दूंगा। करीब तीन साल पहले जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिलने के बाद परिवार में रुपये को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए तीन लाख रुपये बचाकर रखे थे, लेकिन बेटा बार-बार वही रुपये मांगता था और मना करने पर हिंसक हो जाता था।

ये भी पढ़ें:वियोग में मरे मासूम बेटे का शव देख जेल में बेसुध हो गई मां, फूट-फूट कर रोया पिता

पड़ोसी ने बताया कि सोमवार शाम बेटा घर के बाहर बोरे में कुछ रखकर बाइक पर लाद रहा था। गली के मोड़ पर बोरा दो-तीन बार गिरा भी, जिसे उठाकर वह जल्दी में निकल गया। सीसी कैमरे की फुटेज देखने पर यह बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपित को थाने बुलाया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गेहूं और जरूरी सामान लेकर अपने ससुराल गया था, जहां उसकी पत्नी रहती है।

ये भी पढ़ें:जेल गए माता-पिता के वियोग में मासूम की मौत, शव लेकर पहुंचे नाना; नहीं मिली इजाजत

पुलिस फिलहाल उसके बयान की सच्चाई की जांच कर रही है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और सीसी फुटेज के आधार पर उस रूट की पहचान की जा रही है, जहां से वह बोरा लेकर गया था। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |