गायत्री प्रजापति की 18 और बेनामी सम्पत्तियां पता चलीं, आयकर विभाग का कसता शिकंजा

पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। गायत्री प्रजापति की 18 और बेनामी सम्पत्तियां पता चली हैं। एक दिन पहले लखनऊ में चार बेनामी सम्पत्तियों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊ। ज्ञान प्रकाश
Thu, 21 Nov 2024, 06:59:AM
Follow Us on

सूबे के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। आयकर विभाग की नजर अब उनकी 18 और बेनामी सम्पत्तियों पर है। एक दिन पहले लखनऊ में चार बेनामी सम्पत्तियों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। विभाग को उनकी बाराबंकी, सुलतानपुर, रायबरेली और उन्नाव में भी सम्पत्तियों का पता लगा है।

डेटा खनन के जरिए यह साफ हो गया कि किस तरह सम्पत्ति की खरीद में पैसे को घुमाया गया। आयकर सूत्रों के अनुसार अब इन सम्पत्तियों को कुर्क करने और उसके बाद अटैच करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पूर्व मंत्री ने सम्पत्तियों को खरीदने के लिए लम्बी चेन बनाई। उदाहरण के लिए एक सम्पत्ति खरीदने के लिए एक व्यक्ति ‘एक्स’ ने भुगतान कर रजिस्ट्री कराई। इसके पूर्व ‘एक्स’ सम्पत्ति खरीदने में प्रयोग हुई धनराशि दूसरे व्यक्ति ‘वाई’ के बैंक से ट्रांसफर हुई। वाई के पास पैसा पूर्व मंत्री या उनके रिश्तेदार के खाते से आया। डेटा खनन के दौरान सम्पर्क जुड़ते चले गए। अब किसी भी दिन इन सम्पत्तियों पर आयकर विभाग की बेनामी सम्पत्ति निषेध इकाई कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। एक दिन पहले ही आयकर विभाग ने गोमती नगर विस्तार के खरगापुर में पूर्व मंत्री की जमीन कुर्क की। साथ ही मोहनलालगंज और सुलतानपुर रोड पर स्थित सम्पत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब तक चार बेनामी सम्पत्तियों पर आयकर विभाग नोटिस लगा चुका है।

करीबियों पर भी आयकर की नजर, अफसर भी शामिल

गायत्री प्रजापति को लाभ पहुंचाने वाले कुछ अफसरों समेत कई करीबी लोगों पर भी आयकर की नजर है। बैंक लेनदेन का विवरण निकालने के दौरान इसका पता चला है। आने वाले समय में गायत्री प्रजापति के कुछ करीबी भी आयकर की पूछताछ की जद में आ सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें
Up NewsIncome Tax Raid
पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
होमफोटोशॉर्ट वीडियोवेब स्टोरीस्टॉक मार्केट
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।