Hindi NewsUP News16 trains have been cancelled for three months, increasing difficulties for railway passengers; see the list
3 महीने के लिए ये 16 ट्रेनें रद्द, रेलवे यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; देखें लिस्ट

3 महीने के लिए ये 16 ट्रेनें रद्द, रेलवे यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; देखें लिस्ट

संक्षेप:

यूपी में रेलवे के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 16 ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Dec 01, 2025 06:52 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी में सर्दियों में बढ़ने वाले घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 16 ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह व्यवस्था सोमवार यानी एक दिसंबर से लागू कर दी गई है, जो दो मार्च 2026 तक जारी रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के दौरान ट्रेनों की गति काफी धीमी हो जाती है। इसके अलावा सिग्नल विजिबिलिटी कम होने और ब्लॉकिंग बढ़ने से सुरक्षित संचालन में दिक्कत आती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक तीन महीने तक यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। साथ ही ट्रेनों के बंद होने से रेलवे के राजस्व पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।

इन तारीखों में नहीं चलेंगी ट्रेनें

- 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30 दिसंबर 2025, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17 और 24 फरवरी 2026

- 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 दिसंबर 2024, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी

- 12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 7, 14, 21, 26 दिसंबर, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी

- 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30 दिसंबर, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17, 24 फरवरी

- 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी

- 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी

ये भी पढ़ें:यूपी के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया पुरानी पेंशन का लाभ

- 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी

- 14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी, 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24 फरवरी

- 14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 दिसंबर, पांच, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी

- 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 दिसंबर, चार, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी

- 14615 लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी

- 14616 अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी

- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2026 तक

- 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |