VIDEO: 30 सेकंड में 16 थप्पड़ और 4 चप्पल...ग्राहक ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को पीटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कानपुर में लीकेज सिलेंडर बदलने को लेकर गैस एजेंसी पर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। ग्राहक ने परिजनों को बुलाकर कर्मचारियों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें 30 सेकंड के भीतर चप्पल, थप्पड़ और लात से मारपीट होती दिख रही है।

UP News: यूपी के कानपुर के नजीराबाद स्थित लीकेज सिलेंडर बदलने को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें आक्रोशित ग्राहक ने परिजन के साथ मिलकर 30 सेकंड में कर्मचारियों को चार चप्पल, 16 थप्पड़ और एक लात मारी, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी में सोमवार दोपहर को एक ग्राहक लीकेज सिलेंडर लेकर पहुंचा। ग्राहक ने आरोप लगाया कि वह रविवार को सिलेंडर लेकर गया था। उसे लीकेज सिलेंडर दे दिया गया। जब सोमवार को वह बदलवाने पहुंचा तो कर्मचारी अभद्रता करने लगे। जिसके बाद ग्राहक ने कॉल कर घर की महिलाओं और पुरुषों को बुला लिया। आक्रोशित ग्राहक और परिजन के साथ मिलकर कर्मचारियों की लात, थप्पड़ और चप्पल से पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर नजीराबाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

बिल्ली से बर्बरता करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल

उधर, औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक को बेज़ुबान बिल्ली को बुरी तरह पीटने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के सबसुखपुर्वा गांव निवासी 26 वर्षीय संदीप पुत्र शिवचरण ने एक बिल्ली के साथ क्रूरता करते हुए उसकी पिटाई कर दी थी। इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। बेज़ुबान जानवर पर अत्याचार का वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स में काफी आक्रोश देखने को मिला।

मामला बढ़ता देख दिबियापुर थाना पुलिस ने तुरंत वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और सबसुखपुर्वा निवासी आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, ताकि पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP News30 सेकंड में 16 थप्पड़ और 4 चप्पल...ग्राहक ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को पीटा