Hindi NewsUP News15 year old girl was dragged into sugarcane field and gang raped, video was also made, hurt teenager committed suicide
15 साल की लड़की को गन्ने के खेत में खींचकर गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आहत किशोरी ने जान दी

15 साल की लड़की को गन्ने के खेत में खींचकर गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आहत किशोरी ने जान दी

संक्षेप:

यूपी के बुलंदशहर में एक किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। इसकी जानकारी मिलते ही किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है।

Aug 18, 2025 07:46 pm ISTYogesh Yadav अहार, बुलंदशहर, संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के बुलंदशहर में दरिंदों ने पहले 15 साल की किशोरी को गन्ने के खेत में जबरन ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया। किशोरी को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी रितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अहार क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाना अहार में तहरीर देते हुए बताया कि 9 अगस्त को वह किसी काम से अपने मायके गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। दोपहर बाद करीब चार बजे वह घर से चारा लेने के लिए पास के खेत में गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़कर जबरन गन्ने के खेत में ले गए और दरिंदगी की। इस दौरान किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया।

ये भी पढ़ें:छुप-छुपकर घूरने, गंदी बात करने का IAS पर आरोप लगाने वाली महिला अधिकारी निलंबित

वीडियो से आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता की मां मायके से लौटी तो बेटी गुमशुम नजर आई। इसी बीच पड़ोस के एक युवक ने बताया कि गांव के तीन लड़कों ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया है। वीडियो गांव के लोगों तक पहुंचने से बेटी इतनी आहत हुई कि जान देने के लिए 14 अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जहांगीराबाद के निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान 16 अगस्त को किशोरी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

रविवार रात किशोरी की मां ने थाना अहार में तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अहार थाना प्रभारी ने अनुप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रितेश, कृष्ण और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रितेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह के अनुसार पीड़िता ने 14 अगस्त को जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। मेरठ में 16 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आज पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी रीतेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगी हुई है।