37.58 करोड़ से बनेगी 14 किमी सड़क, यूपी के इन 2 जिलों के दर्जनों गांवों के लोगों का सफर होगा सफर

Mar 14, 2026 05:32 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी के बाराबंकी में 37.58 करोड़ से 14 किमी सड़क बनेगी।इससे बाराबंकी के साथ सीतापुर के गांवों के लोगों के सफर को रफ्तार मिलेगी। लोगों का सफर और आसान होगा।

37.58 करोड़ से बनेगी 14 किमी सड़क, यूपी के इन 2 जिलों के दर्जनों गांवों के लोगों का सफर होगा सफर

UP News: यूपी के बाराबंकी जिलों के लिए अच्छी खबर है। यहां 37.58 करोड़ से 14 किमी सड़क बनेगी। इससे बाराबंकी के साथ सीतापुर के गांवों के लोगों के सफर को रफ्तार मिलेगी। लोगों का सफर और आसान होगा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में बड्डूपुर-बजगहनी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुक्रवार को भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शिलान्यास विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विधि विधान से किया।

एक तरह से रिंग रोड की तरह तैयार होगी

14 किलोमीटर लंबी सड़क का 37 करोड़ 58 लाख रुपये लागत से निर्माण होगा। इस रोड के बन जाने से बाराबंकी के साथ सीतापुर जनपद के दर्जनों गांवों का आवागमन आसान होगा। इस अवसर विधायक साकेंद्र वर्मा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही थी। सड़क बनने से बड्डूपुर से बजगहनी तक की यात्रा आसान होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। एक तरह से रिंग रोड की तरह तैयार होगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना लोक निर्माण खण्ड-3, बाराबंकी द्वारा कराई जा रही है।

बहराइच के 25 गांव शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे

वहीं बहराइच जिले में महसी तहसील के 25 गांव शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे। यहां नए निर्माण और बैनामा पर रोक लग गई है। दरअसल, तहसील महसी के 25 गांवों से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच ने शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे निकालना प्रस्तावित किया है। पहले सर्वे के बाद प्राधिकरण ने उपजिलाधिकारी महसी एवं उप निबंधक कार्यालय को इन गांवों की प्रभावित गाटों सहित जांच के लिए सूची भेजी है। जिसमें संबंधित विभाग व राजस्व टीमें जुट गईं हैं। जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद प्राधिकरण द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।