Hindi NewsUP News13 junior engineers did not join their posts; commission has cancelled their appointments and issued an order UP
यूपी में 13 जेई पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइनिंग से पहले ही चली गई नौकरी, आदेश जारी

यूपी में 13 जेई पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइनिंग से पहले ही चली गई नौकरी, आदेश जारी

संक्षेप:

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होने के बाद आने वाले 13 अवर अभियंता (सिविल) द्वारा ज्वाइनिंग न देने पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Jan 11, 2026 09:34 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी में 13 जेई पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नोटिस के बाद भी इन लोगों ने नौकरी ज्वाइन नहीं की तो लापरवाही मानते हुए सभी की नौकरी खत्म कर दी गई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होने के बाद भी 13 अवर अभियंता (सिविल) ने ज्वाइनिंग नहीं की थी। इस संबंध में सभी को ज्वाइन करने के लिए नोटिस भी जारी किया, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं मिला। ज्वाइनिंग न देने पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की संस्तुति पर स्थानीय निकाय निदेशक द्वारा उत्तर प्रदेश पालिक केंद्रीयत अभियंत्रण सेवा नियमावली के आधार पर अवर अभियंता सिविल के पद पर 13 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी थी। इनके नाम प्रीति, आलोक कुमार मिश्रा, मो. फैजान, केशव पांडेय, मनीष कुमार बिंद, इंदु प्रभा सरोज, रजत, रवि कुमार प्रजापति, सुरेंद्र कुमार पटेल, मो दानिश, अभय कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह रावत और अमित कुमार भगत हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय निकाय निदेशालय ने 10 सितंबर 2024 को अवर अभियंता सिविल के पद पर औपबंधिक रूप से वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो साल की परिवीक्षा अवधि पर 17 सितंबर 2024 को निकाय निदेशालय में योगदान आख्या देने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी इस अवधि में इनके द्वारा योगदान आख्या स्थानीय निकाय निदेशालय में नहीं दी गई। इसके बाद पुन: 28 जनवरी 2025 को अंतिम अवसर देते हुए दो सप्ताह का मौका दिया गया। इनके द्वारा इसके बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। स्थानीय निकाय निदेशालय ने बार-बार समय दिए जाने के बाद भी कार्यभार ग्रहण न करने पर इनका नियुक्ति संबंधी अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |