Hindi NewsUP News12th-grade student who went to coaching brutalized her landlord help her friend raped her leaving critical condition
कोचिंग गई 12वीं की छात्रा से हैवानियत, सहेली की मदद से मकान मालिक ने किया रेप, हालत बिगड़ी

कोचिंग गई 12वीं की छात्रा से हैवानियत, सहेली की मदद से मकान मालिक ने किया रेप, हालत बिगड़ी

संक्षेप:

यूपी के संतकबीर नगर में कोचिंग पढ़ने गई 12वीं की छात्रा से मकान मालिक ने रेप किया। घटना में छात्रा की सहेली भी शामिल थी। उसकी मदद लेकर मकान मालिक ने मौके का फायदा उठाया। 

Sat, 18 Oct 2025 07:41 PMDinesh Rathour संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

यूपी के संतकबीर नगर में कोचिंग पढ़ने गई 12वीं की छात्रा को बेहोश कर रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की सहेली की मदद से कोचिंग सेंटर वाले मकान मालिक ने उसे नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर दिया और हैवानियत की। अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसका शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक और छात्रा की सहेली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र निवासिनी 17 वर्षीया किशोरी 12वीं में पढ़ती है। शहर के ही दूसरे मोहल्ले में संचालित एक कोचिंग सेंटर में वह कोचिंग भी पढ़ती है। कोचिंग सेंटर बदरे आलम के मकान में चलता है। शुक्रवार को छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी। कोचिंग सेंटर से छात्रा को उसकी सहेली अपने साथ कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में ले गई। वहां बदरे आलम पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि साजिश के तहत छात्रा की सहेली की मदद से बदरे आलम ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद छात्रा बेहोश हो गई। बेहोशी की हालात में ही बदरे आलम ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया।

कुछ देर बाद छात्रा को को होश आ गया। उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। उसकी सहेली उसे लेकर संयुक्त जिला अस्पताल गई। ज्यादा रक्तस्राव को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने छात्रा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। उसे खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी बदरे आलम और छात्रा की सहेली के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट का केस किया गया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा है कि छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक और उसकी सहेली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रकरण की जानकारी जुटाई। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगा दी है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |