यूपी : 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर की हत्या, अपार्टमेंट के फ्लैट में पिता ने खेला खूनी खेल

Ajay Singh संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के विराटनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दो नाबालिग बच्चियों की हत्या कर दी गई। दोनों बच्चियां सगी जुड़वा बहनें थीं। हत्या का इल्जाम उनके पिता पर है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सबूत इक्ट्ठा किए।

यूपी : 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर की हत्या, अपार्टमेंट के फ्लैट में पिता ने खेला खूनी खेल

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार की सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी जुड़वा नाबालिग बेटियों (उम्र 11 वर्ष) की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को भोर में साढ़े चार बजे के करीब डॉयल-112 के जरिए इस नृशंस हत्याकांड की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना, कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराटनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट की है। पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के यूपी-112 के मध्यम से जानकारी मिली कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दो नाबालिग बच्चियों की हत्या कर दी गई है। दोनों बच्चियां सगी जुड़वा बहनें थीं। उनकी उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में दोनों मासूम बच्चियों के शव लहूलुहान पड़े थे। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसाार मारी गई दोनों बच्चियों के गले पर धारदार हथियार के वार के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सने कई सबूत जुटाने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के अवशेष भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर एक पिता ने ऐसा खौफनाक और बेरहम कांड कैसे और क्यों कर डाला?

क्या बोली पुलिस

कानपुर के पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीनेंद्र नाथ चौधरी ने मीडिया को बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मासूम बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपित को आज जेल भेज दिया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।