Hindi NewsUP News1000 workers will be sent from UP to Israel, screening of candidates will start from this date
यूपी से इजराइल भेजे जाएंगे 1000 श्रमिक, इस डेट से शुरू अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग

यूपी से इजराइल भेजे जाएंगे 1000 श्रमिक, इस डेट से शुरू अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग

संक्षेप:

यूपी से 1000 श्रमिक इजराइल भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग 19 नवंबर से शुरू होगी। 9,368 अभ्यर्थियों को टेस्टिंग के लिए मुफीद पाया गया है। स्क्रीनिंग के लिए हर दिन 600 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

Nov 17, 2025 10:42 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के 1000 निर्माण श्रमिक इजराइल भेजेगी। इनकी स्क्रीनिंग 19 नवंबर से शुरू होगी। 9,368 अभ्यर्थियों को टेस्टिंग के लिए मुफीद पाया गया है। स्क्रीनिंग के लिए हर दिन 600 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। सोमवार को इस संबंध में सेवायोजन की निदेशक नेहा प्रकाश, अपर निदेशक सेवायोजन पीके पुंडीर के अलावा एसडीसी इंटरनेशनल के सीईओ आलोक कुमार व कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया के सीईओ हरि नारायण राज के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नेहा प्रकाश ने बताया कि अब तक लगभग 6000 श्रमिकों को इजराइल भेजा जा चुका है। एनएसडीसी ने इजराइल में रेनोवेशन कार्य के लिए 2,600 निर्माण श्रमिकों की भर्ती के लिए रिक्तियां रोजगार संगम पोर्टल पर अपलोड की हैं, जिसमें से लगभग 1,000 अभ्यर्थियों का यूपी से होगा। 9,368 अभ्यर्थियों को टेस्टिंग के लिए पात्र पाया गया है। श्रमिकों का चयन प्लास्टर, सिरेमिक टाइल्स, जिप्सम और मैसन के काम के लिए किया जाएगा।

श्रमिकों की प्री-स्क्रीनिंग और प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव की के लिए यदुपति सिंघानिया वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन कानपुर कैम्पस का उपयोग किया जा सकता है। टेस्टिंग में सफल पाए गए अभ्यर्थियों का अंतिम चयन इजराइल की एजेंसी द्वारा किया जाएगा। फाइनल टेस्टिंग में सफल अभ्यर्थियों को एनएसडीसी ऑफर लेटर उपलब्ध कराएगा। चयन के बाद सफल अभ्यर्थियों को वीजा, पुलिस वैरिफिकेशन, मेडिकल आदि औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी और उन्हें एनएसडीसी इजराइल भेजेगा। इजराइल भर्ती के संबंध में 26 नवंबर, 2024 से 3 दिसंबर 2024 तक लखनऊ में आयोजित प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव में इजराइल सरकार की संस्था पीबा द्वारा चयनित 1,336 निर्माण श्रमिकों को 40 घंटे की ट्रेनिंग कराने के बाद इजराइल भेजा जाएगा।

कनिष्ठ सहायक और सम्मलित सहायक भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा 22 व 23 से

वहीं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक और सम्मलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर तीन की टाइपिंग परीक्षा 22 व 23 नवंबर से कराने की तिथि घोषित कर दी है। कनिष्ठ सहायक की टाइपिंग परीक्षा 22 नवंबर को रजत महिला कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट पंचवटी कमता में होगी। सम्मलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर तीन की टाइपिंग परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक इसी कालेज में होगी।

ये भी पढ़ें:आजम रिहाई के बाद 55 दिन ही खुली हवा में रह पाए, फिर सलाखों के पीछे
ये भी पढ़ें:यूपी के प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए गुड न्यूज, टीचर को लेकर आया आदेश
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |