BJP सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि की बेटी की शादी में चोरी, 10 लाख कैश से भरा बैग ले गए चोर

हिन्दुस्तान, संवाददाता, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ में भाजपा सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि अशोक बबली की बेटी की शादी के दौरान मैरिज होम के कमरे की खिड़की तोड़कर चोर नकदी से भरा बैग ले उड़े। बैग में 10 लाख रुपये से अधिक होने की चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीजेपी सांसद के प्रतिनिधि की बेटी की शादी में चोरी

हापुड़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि अशोक बबली की पुत्री के शादी समारोह में मैरिज होम के कमरे की खिड़की तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। सांसद प्रतिनिधि की पुत्री की शादी शनिवार को गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी मैरिज होम में थी। रविवार की तड़के वारदात को अंजाम दिया गया। बैग में करीब दस लाख रुपये से अधिक की नकदी होना बताया जा रहा है। हालांकि की सांसद प्रतिनिधि ने धनराशि के संबंध में पुष्टि नहीं की है। वारदात की सूचना मिलने पर परिजन में अफरा तफरी मच गई। मौके पर भाजपाई और शहर के गणमान्य लोग पहुंच गए। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीसीटी कैमरों की जांच कर संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भाजपा सांसद प्रतिनिधि की बेटी की शादी में 10 लाख की चोरी

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की पुत्री की शादी थी। शादी में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। मौका ही चोरों ने बंद कमरे को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह उस समय चला जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे। जिसकी जानकारी मिलते ही अफरा तफरी मच गई। थाना हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी गई। चोरी की वारदात की जानकारी शहर में आग की तरह फैल गई। जिलाध्यक्ष पति मोहन सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र कुमार, विनोद गुप्ता, अमृता कुमार समेत काफी संख्या भाजपाई और शहर के गणमान्य लोग मौके पर पहुंच गए थे। वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।

क्या कहते हैं सांसद प्रतिनिधि

भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली ने बताया कि उनकी बेटी की शनिवार की रात शादी थी और धूमधाम से कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब ढाई बजे कन्यादान के पैसों का बैग कमरे में रखकर फेरे की रस्म कराने के लिए चले गए थे। फेरों के बाद वह खाना खाने लगे। सुबह करीब 5.21 पर वह कमरे का ताला लगाकर बाहर निकले। परिवार की एक बेटी ने कमरा खोलने के लिए की चाबी ली। कमरे का ताला तो खुल गया था, लेकिन अंदर से गेट बंद था। उसे लगा कि कोई कमरे के अंदर है। जिस पर वह अपने भाई को तुरंत बुलाकर लाई। गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट नहीं खुला। दूसरा भाई कमरे के पीछे से देखने के लिए गया तो उसने देखा कि पीछे की खिड़की खुली हुई थी। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि कैश के बारे में वह कुछ नहीं बता सकते हैं, बंद लिफाफे थे। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि भगवती गंज निवासी सुनील गर्ग ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिसपर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

मंडप संचालक पर लापरवाही का लगाया आरोप

सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा की दृष्टि से मंडप संचालक की लापरवाही है। बंद कमरे में चोरी हो गई। वहीं बताया गया कि मंडप में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरें भी बंद मिले थे।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।