Hindi NewsUP News1 crore rupees were grabbed by forging signatures in the name of the franchise
फ्रेंचाइजी के नाम पर खेल, फर्जी साइन कर हड़पे 1 करोड़, पुलिस ने जालसाज को दबोचा

फ्रेंचाइजी के नाम पर खेल, फर्जी साइन कर हड़पे 1 करोड़, पुलिस ने जालसाज को दबोचा

संक्षेप:

गोरखपुर में एफ बार बाय फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक करोड़ की जालसाजी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। रविवार को आरोपी कोकोर्ट में पेश करने के बाद उसे सीधए जेल भेजा गया।

Jan 05, 2026 05:41 am ISTPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर में एफ बार बाय फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक करोड़ की जालसाजी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी वैभव मणि त्रिपाठी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। रामगढ़ताल थाने में शिवपुर कॉलोनी निवासी जूही सिंह पत्नी राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पार्क हॉस्पिटैलिटी नामक फर्म संचालित करती हैं, जिसमें वैभव मणि त्रिपाठी और करुणेश प्रताप शाही अंशधारक थे। आरोप है कि वैभव ने खुद को फैशन टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताते हुए कानपुर और गोरखपुर में ‘एफ बार बाय फैशन टीवी’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का प्रस्ताव दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैभव के झांसे में आकर जूही सिंह और उनके पति राकेश सिंह ने अलग-अलग किश्तों में करीब एक करोड़ रुपये आरोपी व उसके सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर किए। बाद में फैशन टीवी प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क करने पर कंपनी ने किसी भी प्रकार के अनुबंध या भुगतान से साफ इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि अनुबंध पत्र में फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। जब पीड़िता ने रुपये मांगे तो आरोपी ने जान-माल की धमकी दी गई।

ये भी पढ़ें:संगम तट पर कल्पवास शुरू, लाखों श्रद्धालुओं ने शुरू की एक महीने की कठिन साधना

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वैभव अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में इस तरह की ठगी करता है। रामगढ़ताल पुलिस ने वैभव व करुणेश के अलावा अखिलेश पाठक, अभिषेक पाठक, गौतम कनौडिया, रामअवतार बंसल, गौरव कनौडिया और नरेंद्र त्रिपाठी को आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। अन्य की जांच की जा रही है।

जमीन दिलाने के बहाने 36.50 लाख की जालसाजी

उधर, एम्स थाना क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही निवासी प्रभु निषाद ने जमीन दिलाने के नाम पर 36.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर झंगहा पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत पत्र में प्रभु निषाद ने बताया कि उसके रिश्तेदार झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा निवासी राजू निषाद और उसके दोस्त चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवकहिया निवासी राजू सिंह गहिरा गांव में जमीन के बारे में बताया। प्रभु निषाद ने राजू और उसकी पत्नी संध्या देवी के खाते में 36.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब बैनामा कराने को कहा तो आरोपित टालमटोल करने लगे। रुपये की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |