नाम: चौधरी अजित सिंह पार्टी नाम: राष्ट्रीय लोकदल
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। राजनीति उनके खून में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी पहचान कद्दावर जाट नेता के तौर पर है। उनके बेटे जयंत चौधरी भी राजनीति में सक्रिय हैं।
दिसंबर 2011 से मई 2014 तक वे देश के नागरिक उड्डयन मंत्री रहे। केंद्रीय उद्योग मंत्री और केंद्रीय खाद्य मंत्री रह चुके हैं। उनके राजनीतिक वजूद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे सात बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।
अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 यूपी के मेरठ के भडोला गांव (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और आईआईटी खड़गपुर से बीटेक करने के बाद शिकागो के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। भारत आने से पहले तकरीबन 15 साल तक उन्होंने अमेरिका में मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया।
अजित सिंह की शादी 17 जून 1967 में राधिका सिंह के साथ हुई। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पुत्र जयंत चौधरी मथुरा से सांसद रह चुके हैं और आरएलडी के महासचिव हैं।

पार्टी खबर
<< 1 >>
पार्टी को जाने
चुनावी समीक्षा
- त्वरित टिप्पणी: चुनाव सिर्फ प्रचार के बुखार से नहीं जीते जाते बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को फिलहाल किसी बड़े बदलाव की शुरुआत मानना शायद गलत होगा। तत्काल तो कुछ भी नहीं बदलने वाला।
- विश्लेषण: दो विकास पुरुषों पर लगा दांव बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। रविवार को साफ हो जाएगा कि सत्ता में बदलाव होगा या राज्य के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की कमान संभालेंगे।