फोटो गैलरी

Hindi News त्रिपुरात्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 259 उम्मीदवार मैदान में, बढ़ी महिलाओं की दावेदारी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 259 उम्मीदवार मैदान में, बढ़ी महिलाओं की दावेदारी

Tripura assembly elections 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में महिलाओं की दावेदारी बढ़ी है। 60 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में इस बार 29 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं 259 उम्मीदवार मैदान में हैं।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 259 उम्मीदवार मैदान में, बढ़ी महिलाओं की दावेदारी
Himanshu Tiwariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 04 Feb 2023 07:34 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Tripura assembly elections 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह आंकड़ा पिछली बार के मुकाबले 297 उम्मीदवारों की तुलना में 24 कम है। वहीं इस बार 29 महिलाओं ने 60 सदस्यों वाली विधानसभा में अपनी सीट पक्की करने के लिए दांव लगाया है। गुरुवार को नामांकन आखिरी दिन था।

पांच साल पहले 24 की तुलना में इस बार अधिक महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गिट्टे किरणकुमार दिनकराव ने कहा कि 32 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले लिया है। 

सत्तारूढ़ बीजेपी के पास इस बार चुनाव लड़ने वाले 55 उम्मीदवार हैं, जबकि सीपीएम के पास 43 उम्मीदवार हैं। अन्य प्रमुख दलों में आदिवासी-आधारित तिपरा मोथा पार्टी (42 उम्मीदवार), तृणमूल कांग्रेस (28) और कांग्रेस (13) शामिल हैं।

बीजेपी की सहयोगी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने छह उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। दक्षिणी त्रिपुरा की अम्पीनगर सीट पर, बीजेपी और आईपीएफटी दोनों ने अपने उम्मीदवारों - पाताल कन्या जमातिया (बीजेपी) और मौजूदा विधायक सिंधु चंद्र जमातिया (आईपीएफटी) को नॉमिनेट किया है।

2 मार्च को आएंगे नतीजे

त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाने के बाद 2 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें