विजय लक्ष्मी गौतम
योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जन्म देवरिया खास में हुआ था। इन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक तक की शिक्षा ली। इनके पति हरिनन्दन गौतम बैंक अधिकारी हैं। विजय लक्ष्मी गौतम ने 1992 में राजनीति में कदम रखा। वर्ष 2012 में उन्हें भाजपा से सलेमपुर का टिकट मिला। 2012 में वह समाजवादी पार्टी के मनबोध प्रसाद से हारी थीं। 2017 में भाजपा ने इनकी जगह काली प्रसाद को मैदान में उतारा तो यह सपा में शामिल हो गईं। इस चुनाव में काली प्रसाद जीते। 2022 में ऐन वक्त पर भाजपा में शामिल हो गईं। इन्होंने सुभासपा के मनबोध प्रसाद को हराया। इन्हें योगी कैबिनेट में मंत्री पद मिला।