सतीश शर्मा
सतीश चंद्र शर्मा का जन्म 15 फरवरी 1983 को हुआ था। उन्होंने 2007 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से राजनीतिक करियर शुरू किया। उन्होंने युवा मोर्चा के विभाग संयोजक और क्षेत्रीय मंत्री व मुख्य संगठन में जिला महामंत्री का पद संभाला। सतीश शर्मा 2010 में सिद्धौर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के रूप में जनप्रतिनिधि बने। 2015 में दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बने। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट से लड़े और जीते। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को हराया और अब वह योगी सरकार में राज्य मंत्री हैं।