नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति में सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार अपने बेबाक और साफ सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अप्रैल 2016 में बिहार में शराबबंदी लागू करवा नीतीश कुमार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बिहार कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले नीतीश कुमार ने 1971 में लोहिया की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा से जुड़कर अपने सियासी कॅरियर की शुरुआत की थी। 1985 में नीतीश कुमार पहली बार विधायक बने। 1989 में पहली बार सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार संसद पहुंचे। 1998 से लेकर 2004 के बीच केंद्र में रेल मंत्रालय से लेकर कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी नीतीश कुमार संभाल चुके हैं।