हॉकी वर्ल्ड कप

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है। मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 13 जनवरी से 29 जनवरी 2023 के बीच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जाना है। भारत लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। बेल्जियम ने पिछला वर्ल्ड कप खिताब जीता था और डिफेंडिंग चैंपियन है। मेंस हॉकी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम पाकिस्तान है, जिसने चार बार यह खिताब अपने नाम किया है। हालांकि पाकिस्तान की टीम इस बार वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई भी नहीं कर पाई है। भारत ने आज तक महज एक बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है।