खतरों के खिलाड़ी 11

फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी स्टंट रिऐलिटी शो है। यह अमेरिकन सीरीज 'Fear Factor' पर बेस्ड है। 2021 में हो रहे शो के 11वें सीजन के होस्ट रोहित शेट्टी हैं। शो में अनुष्का सेन, आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, महक चहल, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज जैन, श्वेता तिवारी, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह हिस्सा ले रहे हैं। शो की शूटिंग केप टाउन में हो रही है।