Hindi News टॉपिककार्तिक मास

कार्तिक मास

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास हिंदू धर्म का 8वां महीना है। इस माह का बहुत अधिक महत्व होता है।21 अक्टूबर से कार्तिक मास आरंभ हो जाएगा। कार्तिक मास का समापन 19 नवंबर को होगा। पुराणों में कार्तिक मास की विशेष महत्वता वर्णित है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक के समान कोई मास नहीं है, न सतयुग के समान कोई युग और वेद के साथ समान कोई शास्त्र और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं है। कार्तिक मास को मंगलकारी और श्रेष्ठकारी माना जाता है। कार्तिक मास में त्योहारों की भी धूम रहती है। इस माह में ही दिवाली का पावन पर्व भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है।