#जी-20 समिट

जी-20 देशों की बैठक इस साल भारत में हो रही है। भारत जी-20 समिट का मेजबान होने के साथ ही अध्यक्ष भी रहेगा। जी-20 बैठकें जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में होंगी। जम्मू-कश्मीर में बैठकें कराने के पीछे कूटनीतिक वजह भी मानी जा रही हैं। भारत ने इस जी-20 समिट के लिए वैश्विक बंधुत्व का नारा दिया है। इस समिट के लिए कमल की 7 पंखुड़ियों वाला लोगो तैयार किया गया है, जिसका संदेश 7 महाद्वीपों की एकता है। G20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों - केसरिया, सफेद और हरे, एवं नीले रंग से प्रेरित है। इसमें भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल को पृथ्वी ग्रह के साथ प्रस्तुत किया गया है जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। पृथ्वी जीवन के प्रति भारत के पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसका प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य है। G20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में 'भारत' लिखा है।