Hindi News टॉपिकधर्मेंद्र यादव

धर्मेंद्र यादव

धर्मेंद्र यादव की असली पहचान मुलायम सिंह यादव के परिवार से सदस्य के रूप में है। धर्मेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे हैं। धर्मेंद्र का जन्म और पालन-पोषण सैफई में ही हुआ है। हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट तक की पढ़ाई सैफई से ही हुई है। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और वकालत किया। धर्मेंद्र यादव और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने एक साथ राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। हालांकि धमेंद्र यादव छात्र संघ के चुनावों में बढ़चढ़कर भाग लिया करते थे। 2003 में धर्मेन्द्र यादव सैफई के ब्लाक प्रमुख बने थे। इसके बाद वर्ष 2004 में मैनपुरी से लोकसभा चुना लड़ा और भारी जीत के साथ लोकसभा सांसद चुने गए। 2009 में बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव ने 32,542 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं से जीत हासिल की थी।