धनतेरस

धनतेरस से भैया दूज तक का यह समय काल शास्त्रों में यम पंचक के नाम से जाना जाता है। इस दौरान यमराज, धन्वंतरी, लक्ष्मी-गणेश, हनुमान, मां काली और भगवान चित्रगुप्त का विधिविधान से पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। सुख, धन और समृद्धि का पावन पर्व धनतेरस पर बर्तन और सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।