गुरमीत राम रहीम
पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी से रेप के मामले में दोषी करार दिया है। विशेष अदालत अब 28 अगस्त को राम रहीम की सजा पर फैसला करेगी।
आपको बता दें कि डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर 2002 में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। राम रहीम सिंह द्वारा कथित तौर पर दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न को लेकर अनाम चिटिठयों के सामने आने के बाद अदालत ने यह निर्देश दिया था। डेरा प्रमुख ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है।