
CBSE Term 1 Result 2022
CBSE 12th Term 1 Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं टर्म-1 रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 12वीं टर्म-1 का रिजल्ट 10वीं से पहले जारी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।
सीबीएसई की ओर से पूर्व में दी गई सूचना के अनुसार, टर्म-1 रिजल्ट में पास व फेल की जानकारी नहीं होगी। इस बार सिर्फ मार्क्स बताए जाएंगे। पास फेल टर्म-1 व टर्म-2 परीक्षा दोनों के परिणाम पर आधारित होगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दूसरे चरण की थ्योरी की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से ऑफलाइन आयोजित करने की भी घोषणा कर चुका है। सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 के बाद सीबीएसई टर्म 2 डेट शीट 2022 आने की उम्मीद है।