बसवराज बोम्मई

भाजपा नेतृत्व ने कर्नाटक के अपने सबसे मजबूत नेता मौजूदा कार्यवाहक मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी बसवराज बोम्मई को चुना है। बोम्मई भी येदियुरप्पा के ही लिंगायत समुदाय से आते हैं, जो राज्य का सबसे प्रभावी समुदाय माना जाता है। नए मुख्यमंत्री आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार येदियुरप्पा के बेटे प्रदेश उपाध्यक्ष वी वाय विजयेंद्र को भी पार्टी अहम भूमिका में ला सकती है।