अमृतपाल सिंह
पंजाब में कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पुलिस का ऐक्शन जारी है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन 'पंजाब वारिस दे' के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, बड़ी संख्या में हथियारों को भी जब्त कर लिया गया है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसी भी पूरी तरह से सतर्क है। पंजाब में इंटरनेट को भी बंद किया गया है और लोगों को किसी भी तरह की फेक न्यूज नहीं फैलाने की चेतावनी जारी की गई है। अमृतपाल लंबे समय से खालिस्तान की मांग कर रहा था। अजनाला हिंसा के बाद वह रडार पर आ गया था। पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच अहम बैठक भी हुई थी।