गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल देश 69वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। यह संविधान भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर लागू किया गया था। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह काफी खास होगा। यह पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में दस देशों के नेता मुख्य अतिथि होंगे। इनमें बुनेई, कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम नाम शामिल हैं। बता दें कि अब तक केवल एक या फिर दो राष्ट्राध्यक्षों को ही न्यौता दिया जाता था।