बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की स्थापना साल 1875 में मुंबई में हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत का एक स्टॉक एक्सचेंज है जहां पर निवेशक या ट्रेडर किसी भी शेयर, बांड और सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदते या बेचते हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना साल 1875 में मुंबई में हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत ही नहीं बल्कि एशिया का भी सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। 140 साल पुराना यह स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का 10 वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगभग 5500 से अधिक कंपनियां रजिस्टर है। BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का बेंचमार्क इंडेक्स ‘सेंसेक्स’ है जिसमें BSE में रजिस्टर टॉप 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। सेंसेक्स की परफॉर्मेंस के आधार पर ही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का परफॉर्मेंस निर्धारित किया जाता है। साल 1995 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने भी खुद को SEBI में लिस्ट करवा लिया और एक कंप्यूटराइज्ड स्टॉक एक्सचेंज बन गया।