Hindi News टॉपिकअनिल अंबानी

अनिल अंबानी

अनिल अंबानी भारत के बड़े उद्योगपति रहे धीरूभाई अंबानी के बेटे और मुकेश अंबानी के छोटे भाई हैं। वर्तमान में अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी हैं। इससे पहले वाह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी थे। फोर्ब्स की 2018 की सूची के अनुसार उनके पास 2.7 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति है जिससे वे दुनिया के 887 वें सबसे अमीर आदमी हैं। अनिल अंबानी ने रिलायंस समूह को भारत की अग्रणी वस्त्र, पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल, बिजली और दूरसंचार कंपनी के रूप में स्थापित किया। 3 अगस्त 2008 को अनिल अंबानी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग टीम यूनाइटेड न्युकासेल का अधिग्रहण 230 मिलियन पाउंड में किया था। अनिल अंबानी मनोरंजन उद्योग में भी काफी सफल रहे। अनिल अंबानी मनोरंजन उद्योग के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय और सफल रहे। उन्होंने फिल्म निर्माण एवं वितरण में लगे मल्टीप्लेक्स कंपनी एडलैब्स का भी अधिग्रहण किया और वर्तमान में वे मुंबई के इकलौते गुंबद थिएटर के मालिक भी हैं।