अखिलेश यादव

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। अखिलेश एसपी के संस्थापक और कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे हैं। 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले स्थित सैफई गांव में अखिलेश यादव का जन्म हुआ था। कन्नौज लोकसभा सीट पर उप-चुनाव से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। अखिलेश 2004 और 2009 में भी सांसद रहे। 2012 में 38 साल की उम्र में अखिलेश यादव देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। अखिलेश यादव इस समय यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।