
पाकिस्तान में बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्मों के फैन हैं, इसमें कोई शक नहीं। यहां के गाने भी वहां खूब सुने जाते हैं। यूट्यूब चार्ट्स भारत के सिंगर्स छाए हुए हैं। जरा चेक कीजिए पड़ोसी देश को हमारे कौन से गाने पसंद आ रहे हैं।

Donald Trump पर बना एनिमेशन वीडियो Explosive Media यूट्यूब चैनल को भारी पड़ गया। YouTube ने चैनल को बैन कर दिया है। यह ग्रुप AI का इस्तेमाल करके ऐसे Lego videos बनाता है, जिनके जरिए वह डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल करता है।

यू-ट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाईकोर्ट ने शादाब और पत्नी की गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज कर दी है। दोनों पर महिला से रेप का आरोप है और मुकदमा दर्ज हुआ था।

YouTube अपने यूजर्स को एक शानदार सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा है। अब यूट्यूब पर यूजर्स एक दूसरे को मैसेज भेजकर बातचीत भी कर सकेंगे। खबर है कि YouTube अपने डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर को वापस लाने पर विचार कर रहा है, और हाल की रिपोर्ट्स में इस डेवलपमेंट के बारे में डिटेल्स सामने आई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल ने 3 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे उन्होंने सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेताओं में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो उनके बाद हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या मोदी की तुलना में बहुत कम है।
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर हाल ही में एक दिक्कत आई, जिससे लाखों यूजर्स के लिए होमपेज और रिकमेंडेशन काम नहीं कर रहे थे। कुछ घंटों बाद कंपनी ने इस आउटेज को फिक्स कर दिया है।
पटना। सीबीएसई ने 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए लाइव वेबकास्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह वेबकास्ट 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा और दो घंटे चलेगा। इसे सीबीएसई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह कार्यक्रम कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षकों और परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ की महिला ने शादाब जकाती की पत्नी और बेटे पर भी केस दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मेरठ में रहकर शादाब के साथ वीडियो बनाने का काम करती थी।
हरियाणा में 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका से शिक्षा विभाग चिंतित है। एक महिला शिक्षक ने बताया कि छात्रों ने असामान्य रूप से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि पेपर कठिन था। कुछ छात्रों ने एक यूट्यूब चैनल का उल्लेख किया, जिसने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के सुझाव दिए। जांच शुरू की गई है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी- ऑफिशियल' के माध्यम से शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रसारण कर रहा है। 2020 में शुरू हुआ यह चैनल 10.3 हजार सब्सक्राइबर तक पहुंच चुका है और इसके 205 वीडियो को 5,02,215 बार देखा गया है।