
योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित महिला सम्मेलन में विधायक देवेंद्र निम ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए और महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी को लाभ उठाने का आह्वान किया।

सीतापुर के डीएम डॉ. राजागणपति आर ने बताया कि शासन स्तर से नैमिषारण्य क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ की रुपये आवंटित हुए हैं। इस धनराशि में कई कार्य कराए जाने हैं। बैठक में तय किया गया कि पर्यटन सुविधा केंद्र के अलावा नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय भवन बनाया जाएगा।

यूपी में एक बार फिर से बड़ा अभियान चलने जा रहा है। छोटे बच्चों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस अभियान के तहत कई विभागों की टीम के लोग स्कूलों में जाएंगे। दरअसल प्रदेश में डिप्थीरिया के संदिग्ध मामले बढ़ रहे हैं।

योगी सरकार ने निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने के लिए 'निपुण शिक्षक सारथी' कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर में पायलट आधार पर लागू किया गया है। शिक्षकों को तकनीक-सक्षम शिक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।
योगी सरकार ने नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर फैलाए गए अराजकता को कुछ ही घंटों में नाकाम कर दिया। एसटीएफ और पुलिस ने संदिग्ध राजनीतिक दलों की भूमिका उजागर की और 66 गिरफ्तारियां कीं, जिनमें अधिकांश असली श्रमिक नहीं थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति से कानून-व्यवस्था बहाल की गई है।
बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने और गलत एस्टीमेट बनाने के मामले में योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लाइनमैन को बर्खास्त और एसडीओ-जेई को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अभियंता को भी हटा दिया गया है।
तेजी से हो रहे शहरीकरण और पुराने हो चुके ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की जर्जर स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’ लागू कर दी है। इस नीति का उद्देश्य 25 साल या उससे अधिक पुराने भवनों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधायुक्त रूप में पुनर्विकसित करना है।
खुटेहना में खलिहान अग्नि कांड के बाद विधायक सुभाष त्रिपाठी ने 14 पीड़ित किसानों को 2 लाख 18 हजार 250 रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसानों की हर आपदा के प्रति संवेदनशील है और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान किसानों को तुरंत सहायता प्रदान की जाए।
गुरुवार को सरधना नगर मंडल के वार्ड नंबर 23 में बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया। मुख्य अतिथि मान सिंह गोस्वामी ने मोदी योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पत्रक वितरित किए। उन्होंने नागरिकों से जिम्मेदारी से काम करने की अपील की। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान भी चलाया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बुनकर-बहुल क्षेत्रों की पहचान कर संकुल आधारित नई विकास योजना तैयार करने और उसमें उत्पादन, गुणवत्ता तथा विपणन को एकीकृत करने का निर्देश दिया।