
उत्तर प्रदेश के यीडा क्षेत्र में चीन की तर्ज पर इंटरनेशनल ट्रेड सिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी तेज कर दी है। इससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार से जोड़ा जाएगा।

एनसीआर के नए शहर यमुना सिटी में लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए यहां पर 450 करोड़ के निवेश से ऑटोमोबाइल्स पार्ट्स और रेडिमेड कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री समेत 5 इकाइयां लगाई जाएंगी, जिनसे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

यमुना सिटी में प्लॉट खरीदने वाले 6000 आवंटियों का सपना 17 साल बाद पूरा होने जा रहा है। यीडा ने अब जल्द ही इन्हें प्लॉटों का कब्जा देने की तैयारी शुरू कर दी है। लीज प्लान जारी होने के बाद आवंटी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण करा सकेंगे।

Yamuna expressway : भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि जेवर इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित और उसके आसपास के गांवों के पात्र निवासियों को 17 सितंबर से जेवर टोल प्लाजा पर टोल-फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा तय वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बाद मिलेगी।
जमीन विवाद के चलते अटके हुए प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण अब नई योजना बना रहा है। इसके तहत छोटे प्लॉट पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्टों की योजना शुरू करने की तैयारी है।
जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित की गई यमुना सिटी में रोजगार के द्वार तेजी से खुलते जा रहे हैं। अब तक यहां बनी 95 फैक्ट्रियो में से 59 में उत्पादन का काम भी शुरू हो गया है।
रोजगार की तलाश में अपने घर और शहरों को छोड़कर आए एनसीआर में आए श्रमिकों और कामगारों के लिए अच्छी खबर है। यीडा ने अब यमुना सिटी के चार सेक्टरों में लेबर चौक बनाने का फैसला किया है।
जेवर एयरपोर्ट के पास करीब 300 एकड़ में ताइवान सिटी बसाने की तैयारी की जा रही है। यीडा ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी है। इसके बनने से यहां निवेश के साथ ही रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।
Yamuna City Entry Gate : नोएडा-ग्रेटर नोएडा की तरह यमुना सिटी में भी एक शानदार एंट्री गेट बनाया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसका डिजाइन भी बनकर सबके सामने आ जाएगा।
जेवर एयरपोर्ट बनने के साथ ही तेजी से बदल रही यमुना सिटी के दो सेक्टर जल्द ही एजुकेशन हब बनने जा रहे हैं। जल्द ही यहां 4 नई यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी शुरू हो गई है, जबकि तीन यूनिवर्सिटी बनाने का काम पहले से ही जारी है।