
19 नवंबर 2026 को शेनझेन में ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। यूक्रेन युद्ध, परमाणु हथियार नियंत्रण और प्रमुख शक्तियों के बीच रणनीतिक स्थिरता चर्चा के संभावित मुद्दे हैं। बैठक के परिणामों पर भारत की नजर रहेगी, क्योंकि अमेरिका, रूस और चीन के साथ उसके अलग-अलग हित और चुनौतियां जुड़ी हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन से इतर शेनझेन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेजबानी करेंगे। इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं।

चीन के शेनझेन में 17-18 नवंबर को होने वाले एपेक सीईओ समिट 2026 में शी जिनपिंग सहित 12 अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होंगे। नेता भाषण देंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। दुनिया की 115 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे, जिनमें अमेरिकी कंपनियों का सबसे बड़ा विदेशी प्रतिनिधिमंडल होगा। एपेक शिखर सम्मेलन 18-19 नवंबर को होगा, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने की उम्मीद है।

- परमाणु हथियारों पर समझौते को लेकर हो सकती है बातचीत वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका
- अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- संतुलित रिश्ते जरूरी न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका और चीन ने
चीन चाहता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार हो। चीन की इच्छा है कि इस बैठक में तीनों नेताओं के बीच खुलकर बातचीत की गुंजाइश बहुत कम हो।
अमेरिका ने चीन से बुसान में हुए व्यापार युद्ध विराम समझौते की शर्तें तत्काल पूरी करने को कहा है। यह समझौता पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुआ था। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग से फोन पर बातचीत में यह संदेश दिया।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को बीजिंग के एक मतदान केंद्र पर जीचेंग जिले की पीपुल्स कांग्रेस के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डाला। उनका मतदान केंद्र झोंगनानहाई चुनावी क्षेत्र में है, जिसे चीन की सत्ता और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का प्रमुख केंद्र माना जाता है। चीन में स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक विधायिकाएं हैं, जिनके अधिकांश निर्वाचित उम्मीदवार कम्युनिस्ट पार्टी से होते हैं।
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने चार दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू की है, जिसे अगले साल होने वाली पार्टी कांग्रेस और नए नेतृत्व के चयन की तैयारी माना जा रहा है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक में पार्टी शासन और अनुशासन मजबूत करने से जुड़े प्रस्ताव पेश किए। उम्मीद है कि कांग्रेस में उन्हें चौथे पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए चुना जा सकता है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक से पहले पार्टी, सेना और जनता से बाहरी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बीजिंग में ‘लॉन्ग मार्च’ की 90वीं वर्षगांठ पर उन्होंने 1934-36 के ऐतिहासिक अभियान को चीन की क्रांतिकारी यात्रा और कम्युनिस्ट शासन की स्थापना का आधार बताया।