
विराट कोहली की मेंस आरसीबी की टीम 17 सालों से ट्रॉफी के लिए तरस रही थी, जब उनकी टीम ने WPL का खिताब जीता तो मेंस टीम में एक ज्वाला जली और अगले ही साल उन्होंने ट्रॉफी जीत उनकी बराबरी की। मगर अब स्मृति मंधाना की टीम ने WPL में दूसरा खिताब जीत मेंस टीम को नया चैलेंज दे दिया है।

स्मृति मंधाना पिछले कुछ महीनों से व्यक्तिगत जीवन में बहुत ही कठिन समय से गुजरी हैं। लेकिन उन्होंने उसका असर अपने खेल पर नहीं बिल्कुल नहीं पड़ने दिया। ये उनकी मानसिक दृढ़ता दिखाता है। यही वजह है कि आरसीबी में उनकी साथी खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल नेडब्लूपीएल की खिताबी जीत को अपनी कप्तान को समर्पित किया।

आरसीबी के कोच ने कहा कि मुझे लगता है कि स्मृति ने अपनी सबसे अच्छी पारियों में से एक फाइनल के लिए बचाकर रखी थी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि हां, वह पिछले 12 महीनों से बहुत अच्छी फॉर्म में रही हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आज बैटिंग की, वह अमानवीय था।

राधा यादव ने विनिंग शॉट खेला तो आरसीबी के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने ही लगे थे कि अंपायरों को मैदान पर कुछ अजीब दिखाई दिया। बेल्स जमीन पर गिरी हुई थी। अंपायर इसको लेकर आपस में बात करने लगे। बाद में आरसीबी को विजेता घोषित किया।

WPL 2026 List of all prize winners: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने दूसरे डब्ल्यूपीएल खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता और उप-विजेता के साथ कई खिलाड़ियों पर भी पैसों की बौछार हुई। आईए एक नजर WPL प्राइज विनर्स पर डालते हैं-

विराट कोहली ने स्मृति मंधाना की टीम को WPL 2026 का खिताब जीतने की बधाई दी है। यह पहली बार है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों के टाइटल एक ही फ्रेंचाइजी ने जीते हैं। पुरुष टीम ने 2025 आईपीएल जीता था।

दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथे WPL फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार आरसीबी ने उन्हें 6 विकेट से धूल चटाई। दिल्ली चार बार ट्रॉफी के करीब पहुंच कर चूक गई। इससे कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का दिल टूट गया है।

WPL 2026 Prize money: स्मृति मंधाना की आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराकर अपना दूसरा खिताब जीता। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार खिताब से चूक गई। आईए जानें प्राइज मनी-

टाटा डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। वडोदरा में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। जानिए प्लेयर ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फाइनल में 54 गेंद में 79 रन की दमदार पारी खेलने वाली जॉर्जिया ने मैच के बताया कि उनकी टीम मुकाबले को अंत तक ले जाना चाहते थी। बेंगलुरु ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली को 6 विकेट से हराया।