बिहार में कल (31 जनवरी) को बिहार में मौसम ठंडा रहेगा। सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता घट सकती है। न्यूनतम तापमान 8-14°C और अधिकतम 22-28°C रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ सकती है।
बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कुछ कमी आएगी। हालांकि सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी और एक-दो स्थानों पर कोहरा छा सकता है। शनिवार को गोपालगंज में सबसे अधिक और भागलपुर के सबौर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

सीवान जिले में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके ऊपर की आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहृ 10 बजे से अपराहृन तीन बजे तक सावधानी बरतते हुए संचालित की जायेंगी।

बिहार में शीतलहर जैसे हालात है। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को छपरा शीतलहर की चपेट में रहा। वहीं बक्सर व मुंगेर भीषण शीत दिवस जबकि पटना, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा और अरवल शीत दिवस की चपेट में रहे। राज्यभर के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में बढ़ोतरी हुई है।

भीषण ठंड को देखते हुए पटना जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी। कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी।

बीते एक सप्ताह से धूप नहीं निकली है। चीनी खरीदकर मधुमक्खियों को उसका घोल पिला रहे हैं, ताकि इनकी जान बचाई जा सके। अहियापुर क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी मधुमक्खी पालक राजेश गुप्ता व दिलीप कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से परेशानी बढ़ गई है।

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के मैदानी इलाकों में ठंड अभी ठिठुराएगी। रविवार को सुबह के समय सूबे के ज्यादातर शहरों में घने से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा।

अररिया जिले के सभी 8वीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद रहेंगे। भीषण ठंड और शीतलहर के चलते प्रशासन ने आदेश जारी किया है। जबकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी।

Bihar Weather: राज्य में तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। सर्द पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से राज्य भर में कंपकंपी छूट रही है। सोमवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में आठ से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली।

इससे पहले ठंड को देखते हुए 28 दिसंबर तक कक्षा 8 तक के स्कूल को बंद किया गया था वहीं नवमी से 12वीं तक के स्कूल को 10 से 3:30 बजे तक कर दिया गया था। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 1 जनवरी तक अब सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।