
यूपी में सर्दी का सितम जारी है। मकर संक्रांति पर दिन में धूप निकली लेकिन मौसम में नमी बरकरार रही है। तेज हवाओं ने भी गलन बढ़ाई। जिसको देखते हुए पांच जिलों में डीएम ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है।

UP Schools Holiday: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पवित्र माघ मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। प्रयागराज के सभी माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल 20 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने भीषण शीतलहर और कोहरे की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियों को 17 जनवरी तक आगे बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में शीतलहर और बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित है।

सर्दियों की छुट्टियों के साथ वीकेंड पर चकराता में कुछ पर्यटक पहुंचे। बर्फबारी न होने से पर्यटक निराश नजर आए। पिछले डेढ़ महीने से बारिश नहीं हुई है, जबकि कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पर्यटकों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और विभिन्न प्राकृतिक स्थलों का आनंद लिया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है, जहां दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच एक बार फिर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ गई हैं। प्रयागराज, लखीमपुर खीरी के बाद वाराणसी सहित कई अन्य जिलों के डीएम ने भीषण सर्दी के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। कुछ जिलों में 12 वीं तो कुछ में आठवीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है।

अररिया जिले के सभी 8वीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद रहेंगे। भीषण ठंड और शीतलहर के चलते प्रशासन ने आदेश जारी किया है। जबकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी।

शनिवार को प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

बहराइच के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अत्यधिक ठंड के कारण 01 से 15 जनवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान कार्यकत्रियों को टेक होम राशन वितरण, सामुदायिक गतिविधियों, टीकाकरण, गृह भ्रमण और बच्चों का वजन मापने जैसे कार्य करने होंगे।