Wild की खबरें

अधौरा के जंगलों में सूखे पानी के हौज,गांव पहुंच रहे प्यासे जंगली जानवर

अधौरा के जंगलों में पानी के आठों हौज सूखे, प्यास बुझाने गांव पहुंच रहे सांभर, चीतल, तेंदुआ जैसे जानवर

भीषण गर्मी ने जंगली जानवरों को भी हिंसक बना दिया है। अधौरा के जंगलों में आठों पानी के हौज सूखने की वजह से प्यासे जंगली जानवर गांव पहुंचे लगे हैं। और इस दौरान वो राहगीरों पर हमला भी कर दे रहे हैं।

Thu, 15 Jun 2023 04:26 PM
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी ने 3 लोगों को कुचला, 2 की मौत; 1 जख्मी

झारखंड के गुमला में जंगली हाथी ने 3 लोगों को कुचला, 2 की मौत; 1 जख्मी

झारखंड के गुमला में जंगली हाथियों ने 3 ग्रामीणों को कुचल दिया। घटना में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई वहीं 1 जख्मी हो गया। घटना गुमला के कामडारा थानाक्षेत्र अंतर्गत कुली गांव का है। मृतक आम चुनने गए थे।

Wed, 07 Jun 2023 11:38 AM
झारखंड: लातेहार में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला

झारखंड के लातेहार में हाथियों का तांडव, बच्ची समेत 3 लोगों को कुचला; पूरा परिवार खत्म

झारखंड में जंगली हाथियों का तांडव जारी है। ताजा घटना में जंगली हाथियों के झुंड ने एक घर पर हमला कर परिवार के 3 लोगों को कुचल दिया। घटना लातेहार की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Fri, 05 May 2023 01:07 PM
क्या कूनो में सबकुछ ठीक है? 2 चीतों की मौत के बाद क्या बोले अधिकारी

क्या कूनो में सबकुछ ठीक है? 2 चीतों की मौत के बाद क्या बोले अधिकारी

कूनो में अबतक 2 चीतों की मौत हो चुकी है। साशा और उदय की मौत के बाद कूनो में चीतों को रखने पर वन्यजीव संरक्षण अधिकारी ने दवा किया है कि कूनो का हैबिटैट चीतों के लिए उपयुक्त है, चीते सुरक्षित हैं।

Mon, 24 Apr 2023 12:12 PM
किशनगंज में जंगली हाथी की कैसे हुई मौत?

बिहारः किशनगंज में जंगली हाथी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, काट लिया गया दांत; तस्करों की करतूत तो नहीं

लोगों ने कहा कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। जबकि मौके के आसपास बिजली का तार नहीं है। लोगों ने ये भी बताया कि घटनास्थल के आसपास से दो दिन पहले एक हाथी के जोर-जोर से चिंघाड़ने की आवाज आ रही थी।

Mon, 17 Apr 2023 05:49 AM
झारखंड: जंगली हाथियों ने अब रामगढ़ में डाला डेरा, दहशत में ग्रामीण

झारखंड: गजराज का आतंक, जंगली हाथियों ने अब रामगढ़ में डाला डेरा; लोगों में दहशत

गोला वन क्षेत्र में एक बार फिर से जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की सुबह ही करीब डेढ़ दर्जन हाथियों का समूह सोसोकलां और कुम्हरदगा गांव में प्रवेश कर गया है।

Wed, 22 Feb 2023 10:45 AM
झारखंड के लोहरदगा में गजराज का आतंक, 3 लोगों को कुचलकर मार डाला

झारखंड के लोहरदगा में गजराज का आतंक, 3 लोगों को कुचलकर मार डाला

ताजा मामला अति नक्सल प्रभावित लोहरदगा जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक लोहरदगा के भंडरा प्रखंड अंतर्गत लड़ाई टंगरा गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने 1 महिला सहित 3 लोगों को कुचल डाला।

Mon, 20 Feb 2023 02:07 PM
वाइल्ड लाइफ सफारी के लिए बेस्ट हैं ये मशहूर नेशनल पार्क

सर्दियों में वाइल्ड लाइफ सफारी के लिए बेस्ट हैं ये मशहूर नेशनल पार्क, एडवेंचर लवर्स जरूर घूमें

Best National Parks for Wild Life Safari : आपके लिए ठंड का मौसम जंंगल सफारी के लिए सबसे परफेक्ट टाइम है। खासतौर पर आप इस मौसम में कई जानवरों को देख सकते हैं। आइए, जानते हैं बेस्ट डेस्टिनेशन्स

Fri, 23 Dec 2022 07:26 AM
गढ़वा में जंगली हाथियों का उत्पात, घर तोड़े; खड़ी फसल को रौंद डाला

गांव में घुस आए 2 दर्जन जंगली हाथी, घरों में की तोड़फोड़; 2 एकड़ में लगी फसल को रौंद डाला

गढ़वा जिला के चिनिया प्रखंड मुख्यालय से सटे कई गांवों में जंगली हाथियों ने आतंक मचा रहा है। बीते 3 दिनों से 17-18 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड इलाके में घूम रहा है। लोग दहशत में हैं।

Thu, 10 Nov 2022 10:15 PM
जंगल से भटककर शहर में घुसा खूंखार सियार, हमले में 17 घायल

जंगल से भटककर शहर में घुसा खूंखार सियार, हमले में 17 घायल

बिहार के लखीसराय में जंगल से भटककर सियार शहर में घुस गया। बुधवार की सुबह सियार के हमले में 17 लोग घायल हो गए। शहर के साईं मंदिर में पूजा के दौरान और सुबह टहल रहे लोगों पर सियार ने हमला किया।

Wed, 12 Oct 2022 01:43 PM